नमिता मेहरा प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारणी की सदस्य नियुक्त

मुनीष काेहली। शाहपुर

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ से नमिता मेहरा को प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य नियुक्त करने पर उनके समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

नव नियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नमिता मेहरा ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनव चंदेल, प्रदेश महासचिव केबल सिंह पठानिया व केंद्र के शीर्ष नेत्तृव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने उसे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी इमानदारी से निभाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगी।

गौरतलव है कि नमिता मेहरा राहुल गांधी ब्रिगेड की प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। इसके साथ ही अब प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य का पद भी संभालेगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु सूद बजावारिया, इंशान व संजीव सूद सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।