GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा में मनाया गया महिला दिवस

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा 

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। लड़कियां कैसे स्वस्थ रहें और बिमारियों की रोकथाम कैसे की जाए ,ताकि पढाई में स्वास्थ्य रुकावट न बनें संबंधित प्रश्नों का निराकरण जीएवी की छात्रा रही एवं सिटी अस्पताल कांगड़ा में डरमिटोलाजिस्ट डाक्टर रितु रानी ने किया ।

पीएमटी टॉपर रही रितु रानी ने कहा कि मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है नीट की परीक्षा से घबराएं नहीं और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

एक घंटा चली वर्कशाप में जमा एक व जमा दो की छात्राओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया। इससे पहले पीजीटी बॉयोलोजी राशि शर्मा ने पर्सनल हाइजीन पर लड़कियों को जानकारियां दीं। द्रोणाचार्य कॉलेज की टीम ने भी जीएवी में ज्ञान बांटा। प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम किए गए।