हिमाचल में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा महिला आरक्षण बिल: रेखा चौधरी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

देश में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया है। इसके बाद पूरे देश की नारी शक्ति जोश से लबरेज है। हिमाचल की बात करें तो यहां इस बिल के लागू होने के बाद कई महिला विधायकों का विधानसभा में जाना तय हो गया है। यह बात जिला भाजपा सचिव रेखा चौधरी ने कहीं उन्होंने कहा कि यह बिल हिमाचल की महिलाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मौजूदा समय में हिमाचल विधानसभा में सिर्फ एक महिला विधायक है। इस बिल के बाद हिमाचल में नारी शक्ति को नई मजबूती मिलेगी। रेखा चौधरी ने कहा कि इस का श्रेय महिलाएं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बिल का महिलाओं को 27 साल से इंतजार था तथा यह एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है।

यह भी पढ़ेंः  सुंदरनगर के सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा कछुए की चाल

उन्होंने कहा कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए विशेष कोटा आवंटित करना गर्व का क्षण है और भविष्य में उनके फैसले राष्ट्रों के विकास में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इस बिल के पास होने के बाद कई महिला विधायकों का विधानसभा में जाना तय हो चुका है। इसके अलावा लोकसभा में भी हिमाचल से महिला सांसद जाएंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें