बिना पैसों से भारत भ्रमण पर निकला लुधियाना का ये युवक, पहुंचा मां नैना देवी

उज्ज्वल हिमाचल। बिलासपुर

भारत यात्रा बिना पैसे की भी की जा सकती है। जगह-जगह लिफ्ट लेकर इसके लिए हौसला बुलंद होना चाहिए और मन में भारत भ्रमण की चाह होनी चाहिए ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। लुधियाना के युवक रजत ने जिसने लिफ्ट लेकर लगभग 52 दिनों मे चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है और वह भी बिल्कुल फ्रीरजत जोकि लुधियाना का रहने वाला है। लिफ्ट लेकर माता नैना देवी के दरबार में पहुंचा और माता जी का आशीर्वाद किया पूजार्चना की। उसके बैग पर लिफ्ट प्लीज लिखा हुआ था। जब पत्रकारों ने उसे इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लिफ्ट लेकर बिना पैसे खर्च किए घर से भारत भ्रमण के लिए निकल चुका है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा महिला आरक्षण बिल: रेखा चौधरी

उसने कहा कि भारत एक बहुत ही बड़ा देश है। जिसमें विभिन्न प्रकार के लोग इसकी संस्कृति से रूबरू होने के लिए और लोगों से मिलने के लिए वह घर से निकला है और अभी तक उसने 52 दिनों मे लगभग चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है। जगह-जगह लिफ्ट के लिए है अपील करता है और कई लोग उसे लिफ्ट देते हैं और उसका आगे का सफर तय करने में मदद करते हैं। उसने युवाओं से भी आवाहन किया कि वह भारत का भ्रमण जरूर करें विदेश जाने की बजाय भारत देश बहुत बड़ा है। यहां की लोक संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां का भ्रमण करना चाहिए, लोगों से मिलना चाहिए और इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है सिर्फ हौसला बुलंद होना चाहिए।

संवाददाताः सुरेंद्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें