महिला आरक्षण बिल हिमाचल में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राजयसभा में पास हो गया है। इसके बाद पूरे देश की नारी शक्ति का जोश एकजुट है। इस बिल के लागू होने के बाद कई महिला विधायकों का लोकसभा व विधानसभा में जाना तय हो गया है। यह बात नूरपुर बीजेपी मंडल प्रधान जीतेन्द्र पठानिया ने कहीं है। उन्होंने कहा कि यह बिल हिमाचल की महिलाओं के भविष्य के लिए राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। मौजूदा समय में हिमाचल विधानसभा में सिर्फ एक महिला विधायक है। इस बिल के बाद हिमाचल में नारी शक्ति को नई मजबूती मिलेगी। बीजेपी मंडल प्रधान जीतेन्द्र ने कहा कि इस का श्रेय महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दे रही हैं।

यह भी पढ़ेंः 25 सितंबर से टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी

27 वर्षों से इस बिल का इंतजार था

उन्होंने कहा कि इस बिल का महिलाओं को 27 साल से इंतजार था तथा यह एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि भावी विधान सभा व पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए विशेष कोटा आवंटित करना गर्व की बात है और भविष्य में उनके फैसले राष्ट्रों के विकास में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इस बिल के पास होने के बाद कई महिला विधायकों का विधानसभा में जाना तय हो चुका है। इसके अलावा लोकसभा में भी हिमाचल से महिला सांसद जाएंगी।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें