बणी में पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

शुभम शर्मा। रक्कड़

ग्राम पंचायत बणी मे 5 जून का दिन पर्यावरण दिवस के रुप में एक यादगार ढंग से मनाया गया। पंचायत प्रधान बिंदू ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जहां गांव सदबां के सतंसग भवन के निकट आबंला आदि के कई औषधिय पौधे रोपित किए गए, तो वहीं इस दौरान पंचायत प्रधान बिंदू ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधे जीवंत शक्ति से भरपूर प्रकृति के ऐसे अनुपम उपहार हैं, जो सभी को प्राणवायु ऑक्सीजन तो देते ही हैं। पर्यावरण को भी शुद्ध और संतुलित रखते हैं।

इतना ही नहीं वास्तुदोष निवारण में, बीमारियों को ठीक करने में एवं उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में वृक्ष-वनस्पतियों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता हैं। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इन्हें लगाना हमारे लिए हर हाल में लाभकारी हैं। प्रधान बिंदू ठाकुर ने कहा कि पेड़ों द्वारा बनाने वाली ऑक्सीजन के कारण ही हम ज़िंदा रहते हैं। भारत में इस समय कोरोना महामारी का कहर जारी है।

ऑक्सीजन की कमी कई मरीजों की मौत की वजह बन रही है। ऐसे हालातों में सभी को ये बात समझनी चाहिए कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। पर्यावरण दिवस के मौके पर हमें पर्यावरण की सुरक्षा और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं, इस मौके पर बन विभाग की ओर से बीट ऑफिसर सदबां मंडल देहरा वार्ड सदस्य परबीण कुमार, मंजू बाला, अनीता कुमारी, मंजू रानी, बीडीसी अजय ठाकुर व स्थानीय ग्रामीणों में मनोहर लाल, रिटायर कैप्टन मोहिन्द्र सिंह, रिटायर मास्टर मोहिंद्र सिंह, गगन व शुभम आदि माजूद रहे।