पारस पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में येलो हॉउस ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

पारस पब्लिक स्कूल भवारना में वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चारों सदनों वल्लभभाई पटेल, गांधी, लाल बहादुर और जवाहर के विजेता छात्रों में पुरस्कार पाने के लिए विशेष उत्साह दिखाई दिया। वरिष्ठ लड़कों और लड़कियों की वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में पील सदन और कनिष्ठ लड़कों और लड़कियों की वॉलीबॉल खेलकूद में नीला सदन प्रथम रहा।

वरिष्ठ लड़कों की बास्केटबॉल खेलकूद में हरा सदन प्रथम और लड़कियों में नीला सदन प्रथम स्थान पर रहा। वरिष्ठ लड़कों की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के अनमोल प्रथम और लड़कियों में बारहवीं कक्षा की इशिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में एकल बैडमिंटन शिवान कक्षा सातवीं और लड़कियों में कनिष्का कक्षा आठवी प्रथम स्थान पर रहे। वरिष्ठ लड़कों की डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनमोल और रिजुल ने और लड़कियों में कृतिका और इशिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के लड़कों की कबड्डी मैच में पीले सदन ने प्रथम और लड़कियों में हरे सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में लड़कों और लड़कियों के कबड्डी मैच में नीले सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ेंः बच्चों ने मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन करके वाहवाही लूटी

वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के लड़कों के क्रिकेट मैच में लाल सदन ने प्रथम स्थान झटका। वहीं लड़कों की 100 मी. दौड़ में अश्मित कक्षा दसवीं ने प्रथम वरिष्ठ वर्ग की लड़कियों में मन्नत कक्षा बारहवीं ने प्रथम एकनिष्ठ वर्ग की लड़कों में नंदीश आठवी और लड़कियों में आकृति कक्षा आठवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग के लड़कों की 200 मीटर रेस में अंशुल कक्षा नवमी प्रथम और लड़कियों में अलीशा कक्षा नवमी प्रथम स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग के लड़कों में सूर्यांश और लड़कियों में स्वस्तिका कक्षा आठवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग के लड़कों की 400 मीटर दौड़ में रिजुल कक्षा बारहवीं और लड़कियों में वंशिका कक्षा दसवीं ने पहला स्थान हासिल किया।

वहीं कनिष्ठ वर्ग के लड़कों में अर्चित कक्षा सातवीं और लड़कियों में कनिष्का कक्षा आठवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में पीले सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया और वरिष्ठ लड़कियों में लाल सदन विजेता रहा। कनिष्ठ वर्ग के लड़कों की रिले दौड़ में नीला सदन प्रथम और लड़कियों में हरे सदन ने बाजी मारी। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक कक्षा खेल इवेंट करवाए गए। खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पीले सदन को ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय के निदेशक महेश चंद कटोच व प्रधानाचार्या नीलम राणा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई थी व खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें