उज्ज्वल हिमाचल। कुल्लू
भुंतर बाजार में बुधवार को चेन स्नैचिंग का एक मामला सामने आया है। भुंतर बाजार में दिनदहाड़े एक नकाबपोश युवक महिला का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया। यह घटना वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिस महिला के साथ ये वारदात हुई वह गड़सा की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलसूत्र छीनने का जो वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ेंः प्रदेश में जल्द हवाई उड़ान की मिलेगी सुविधा
बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल फोन में बात कर रही थी। इसी दौरान एक नकाबपोश आया और महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। इसी बीच जब महिला ने शोर मचाया तो उसके पीछे पीड़ित महिला और कुछ लोग भी दौड़े लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आगामी छानबीन में जुट गई है।