युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘जवाब दो मोदी जी’ पोस्ट कार्ड अभियान

बोले देश में तानाशाह सरकार का शासन चल रहा

Youth Congress starts 'Jawab Do Modi Ji' post card campaign

उज्जवल हिमाचल। शिमला

देश में तानाशाही का माहौल है। सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। यह आरोप युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया है। लोकतंत्र विरोधी कदम के खिलाफ कांग्रेस (congress) पूरे देश में आवाज उठा रही है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करने के लिए ‘जवाब दो मोदी जी’ अभियान की शुरुआत कर रही है। यह बात शिमला में युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष चंदन राणा ने कही। इस दौरान युवा कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान का पोस्टर भी लॉन्च किया।

चंदन राणा ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार का शासन चल रहा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का बोलने का अधिकार छीना जा रहा है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना इसका उदाहरण है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने ‘जवाब दो मोदी जी’ (‘javaab do modee jee’) पोस्ट कार्ड अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः वन पेंशन वन रैंक के विरोध में पूर्व सैनिकों ने DC चंबा को सौंपा ज्ञापन

इसके माध्यम से पीएम मोदी से पूछा जायेगा की अडानी ने बीजेपी को कितना फंड दिया। प्रधानमंत्री के साथ विदेश दौरों के दौरान कितने ठेके दिलाए। यह अभियान प्रदेश के जिला मुख्यालय (the headquarters) व हर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के द्वारा चलाया जाएगा। यह कार्ड जनता से भरवाया जायेगा ओर मोदी जी के दिल्ली के एड्रेस पर भेजा जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।