भाजपा मंडल बड़सर में युवाओं को मिल रही जिम्मेदारी

एसके शर्मा। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कमलेश ढिल्लों को युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है, जबकि विकास पटेल उर्फ पोलू को भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर का सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी विकास पटियाल मंडल में विभिन्न पदों पर आसीन रह चुके हैं।

विकास पटियाल जो कि दलेहचड़ा पंचायत से संबंध रखते हैं और वे पूर्व बीडीसी हैं और इनकी पत्नी भी प्रधान रही हैं और वर्तमान में दलचेहड़ा पंचायत वार्ड से बीडीसी हैं। कमलेश ढिल्लों जिनको युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है, उनकी पत्नी भी बिझड़ी ब्लॉक में बीडीसी चेयरमैन के पद पर आसीन है। दोनों ने ही अपनी नियुक्तियों के लिए मंडल बड़सर व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।