धर्मशाला में 12 परिवार भाजपा को अलविदा कर कांग्रेस में हुए शामिल

12 families left BJP and joined Congress in Dharamsala
धर्मशाला में सुधीर शर्मा का कुनबा हुआ मजबूत

धर्मशाला: धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का कुनबा आज और बढ़ गया। आज टऊ पंचायत से 12 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर सुधीर शर्मा का हाथ थामा, जिसमे छांगा राम पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करी।

उक्त लोगों का कहना था कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से वे परेशान थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। लोगों का कहना था कि कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा रोजगार और पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं इसलिए सुधीर शर्मा का साथ देना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसा है। साथ ही लोगों ने कहा कि सुधीर शर्मा सत्ता से बाहर रहते हुए भी लोगों के बीच रहे और उनकी हर संभव मदद की, जबकि सत्तासीन नेता मात्र आश्वासन ही देते रहे।

यह भी पढ़ें : ‘जय अजय, तय अजय‘ के रंग में रंगा नूरपुर

लोगों ने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या बरसात में बाढ़ की बजह से हुआ नुकसान हो, सुधीर शर्मा ने आगे बढ़ कर तन, मन, धन से लोगों की मदद की। लोगों के अनुसार सुधीर शर्मा की आम जनता के प्रति पारिवारिक संवेदनाओं को देखते हुए ही उन्होंने उनके साथ जुड़ने का फैसला लिया है। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता : ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।