CM पर अभद्र टिपणी को लेकर DGP के पास पहुंची कांग्रेस

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Congress reached to DGP regarding indecent remarks on CM
CM पर अभद्र टिपणी को लेकर DGP के पास पहुंची कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांगड़ा के जसंवा प्रागपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर कांग्रेस भड़क गई है और जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं राजधानी शिमला में भी कांग्रेस पुलिस मुख्यालय पहुंची और डीजीपी को ज्ञापन सौंप कर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ने डीजीपी को मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है। लेकिन उनके नेता और कार्यकर्ता महिलाओं का किस तरह से सम्मान करते हैं। यह सबके सामने आ चुका है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

यह भी पढेंः पानी में डूबे दो मजदूरों के शवों का अभी तक कोई सुराग नहीं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर भी वहां मौजूद थे। लेकिन उन्होंने किसी को नहीं रोका और जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो अब वह मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को अपनी बहन बता रहे हैं लेकिन उस समय वह चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है।

लेकिन इस तरह की भाषा का किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसको को लेकर पुलिस प्रमुख को शिकायत सौंपी गई है और जल्दी इस पर कार्यवाही की मांग की गई है यदि जल्द कार्यवाही नहीं होती तो आने वाले दिनों में कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती है।

संवाददाताः शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।