आप प्रत्याशी राजकुमार ने कई क्षेत्रों में पैदल चलकर किया अपना चुनावी अभियान तेज

AAP candidate Rajkumar intensified his election campaign by walking in many areas
आप प्रत्याशी राजकुमार ने कई क्षेत्रों में पैदल चलकर किया अपना चुनावी अभियान तेज

कांगड़ाः आज जहां नॉमिनेशन वापसी का आखि़री दिन है। वहीं पार्टी के प्रत्याशियों ने भी घर द्वार जाकर प्रचार प्रसार करने पर जोर दे दिया है, जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच में कांटे की टक्कर मानी जा रही हैं।

वहीं कुछ विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर देते हुए नज़र आ रहे हैं, ऐसी ही एक सीट कांगड़ा का सदर विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा है।

यह खबर पढ़ेंः शिमला में प्रचार के लिए उतरीं अल्का लांबा कहा :- कहाँ है स्मार्ट सिटी ढूंढ रहे लोग

जहां एक नहीं बल्कि पूरे दो दशक तक कांगड़ा जनपद की सबसे बड़ी पंचायत जोगीबाड़ा की सत्ता पर काबिज़ रहने वाले और समूचे कांगड़ा विधानसभा में प्रधान के नाम से मशहूर राजकुमार अबकी बार गांव की सियासत से उठकर विधानसभा की सियासत में कदम रख चुके हैं और आप प्रत्याशी के तौर पर इस सीट का मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।

आप प्रत्याशी राजकुमार ने आज कांगड़ा सदर के कई क्षेत्रों में पैदल चलकर अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है, आज हाट बाजार के कारोबारियों से भी मुलाकात करके अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।