शिमला में प्रचार के लिए उतरीं अल्का लांबा कहा :- कहाँ है स्मार्ट सिटी ढूंढ रहे लोग

Alka Lamba came to Shimla to campaign, said: - Where are the people looking for smart city
शिमला में प्रचार के लिए उतरीं अल्का लांबा कहा :- कहाँ है स्मार्ट सिटी ढूंढ रहे लोग

शिमलाः हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर जहां उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं, वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी प्रचार करने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शनिवार को शिमला के माल रोड लोअर बाजार में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच गई।

इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की, साथ ही उन्होंने भाजपा पर इस दौरान जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्मार्ट सिटी को सीमेंटेड और लोहे की सिटी करार दिया, साथ ही शहर में बनाए गए ओवरब्रिज को नशे का अड्डा बताया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि शिमला शहर में पिछले 15 सालों से भाजपा के विधायक है, लेकिन शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। शहरवासियों को न समय पर पानी मिलता है और न ही यहां पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल पाया है।

यह खबर पढ़ेंः ग्रीन फील्ड स्कूल की साक्षी ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन 

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम करवाए जा रहे हैं। उसे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। यही नहीं इस सरकार ने एनजीटी को शिमला डेवेलपमेंट प्लान भेजा है लेकिन एनजीटी ने उस पर रोक लगा देती है। उन्होंने कहा कि इस बार शहर की जनता कांग्रेस के साथ है और मन बना चुकी है कि इस सरकार को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है। शिमला शहरी से इस बार हरीश जनारथा जीत दर्ज करेंगे। शहर में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और हरीश जनारथा के साथ प्रचार में जुटी हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस पर विकास कार्यों के विरोध करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर से अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर ना फोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि वह ऊना से हमीरपुर के बीच रेल चलाने के लिए केवल 1,000 का बजट दिलवाकर जनता का मजाक बनाया और अब आंसू किसके निकल रहे हैं और क्यों निकल रहे हैं और जयराम ठाकुर को वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं मानते।

जब आप ही मुख्यमंत्री को नही मान रहे तो उन्हें कमजोर कांग्रेस नहीं आप कर रहे हो। लेकिन यह सच्चाई है कि जयराम ठाकुर से ज्यादा कमजोर मुख्यमंत्री देश में कहीं नहीं होगा। कठपुतली मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारों पर काम करते रहे। जिसका कंट्रोल दिल्ली में है और इस रिमोट कंट्रोल की बैटरी का नाम जयराम ठाकुर है। ये बैटरी अब कमजोर हो चुकी है ओर रिमोट बन्द हो गया है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।