नगरोटा बगवांः नगरोटा बगवां ग्रीन फील्ड स्कूल में पढ़ रही 11वीं कक्षा की साक्षी कौंडल ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता और कोच का भी नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला बिलासपुर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल में 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित करवाई गई।
आपको बता दें कि साक्षी बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है। साक्षी का कहना है कि उसे बॉक्सिंग में प्रेरित करने वाले कोई और नहीं उसके पिता और उसकी कोच हैं। साक्षी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता से आपने खेल की शुरुआत की। अच्छा प्रदर्शन देखते हुए साक्षी का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
यह खबर पढ़ेंः रोहित शर्मा ने तोडा सुनील गावस्कर का रिकार्ड
U-19 राष्ट्रीय स्तर के परीक्षण के लिए साक्षी ने बहुत मेहनत की है। अपनी कोच शिखा शर्मा के मार्गदर्शन और समर्थन के साथ, वास्तव में कठिन अभ्यास कर रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुकी हैं। माननीय प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहित करते हैं।