नादौन : चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नेताओं ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना आरंभ कर दिया है। इंद्रपाल चौक नादौन के निकट भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विभिन्न बूथों पर हुए मतदान की जानकारी हासिल की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान के बारे जानकारी देते हुए जीत का दावा किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सुक्खू ने भी कार्यकर्ताओं से मतदान संबंधी फीड बैक ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया है।