डेस्क: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका दूसरा गाना गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आज रिलीज हो गया। 10:02 बजे सिद्धू मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया जाएगा।
रिलीज से 1 मिनट पहले तक गीत के लिंक को 1.96 लाख लाइक और 1.69 व्यूज मिल चुके थे, लेकिन रिलीज के 20 मिनट में 10.94 लाख लोगों ने इसे सुन लिया।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के लिए शिमला से पोलिंग पार्टी हुई रवाना
इस गीत का टाइटल ‘VAAR’ रखा गया है। यह गीत असल में भी एक ‘वार’ है, जिसे पंजाब के वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया गया।
सिद्धू मूसेवाला ने इस गीत को गाया तो जरूर, लेकिन रिलीज होने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। यह उनकी मौत के बाद दूसरा गीत है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।