HPU के सभी आधिकारिक काम अब होंगे हिंदी में…

Program organized in Himachal Pradesh University on Hindi Diwas
हिंदी दिवस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यकम्र आयोजित

शिमला : हिंदी दिवस के मौके पर देश-प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में भी हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिंदी भाषा की महत्ता बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दुनिया भर के 180 देशों में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं। हिंदी दिवस के विशेष मौके पर आज से विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक काम हिंदी भाषा में किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : ग्राम पंचायत त्यारा में वॉटर कूलर का किया उद्घाटन

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन करेगा। इस एमओयू में विश्वविद्यालय हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 अंतरराष्ट्रीय भी साइन करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

संवाददाता : शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।