पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अशोक हिमाचली ने किया तीखा हमला

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
आज प्रेस को जारी बयान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता तेज तरार नेता अशोक हिमाचली ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने वर्तमान सरकार पर जिला कांगड़ा की अनदेखी, यारों की सरकार और दुःख कि सरकार कहा है।

प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की पूर्व बीजेपी सरकार को हिमाचल की जनता व मतदाता ने नकार दिया है। हिमाचली ने बताया है कि पूर्व बीजेपी की जयराम सरकार ने सीमेंट विवाद और आर्थिक दिवालियापन कांग्रेस सरकार को करोड़ों रुपए का कर्जा छोड़ कर गए है।

यह कहावत चरितार्थ है कि खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने जयराम ठाकुर के उन सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि आपने अपने समय में बिना संविधानिक पद से किन-किन व्यक्तियों को और यारों को खुश किया था। यह पब्लिक है सब जानती है और रही जिला कांगड़ा की अनदेखी की बात अगर आपने काम किए होते तो आप के मंत्री सारे हारे नहीं होते।

आज भी जिला कांगड़ा में कोई अनदेखी नहीं हुई है। सीपीएस आशीष बुटेल, किशोरी लाल, चेयरमैन विशाल चम्याल, संजय चौहान, केबिनेट रैंक के प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार, आरएस बाली, जिला कांगड़ा से ही आते हैं और स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर से ही आते हैं।

उसके बावजूद भी इन सभी नेताओ को पूरा मान सम्मान दिया है और भविष्य में भी ,अभी और भी मंत्री बन सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि दुःख की घड़ी भाजपा पर भारी पड़ी है क्योंकि बीजेपी जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का सपना डिलीट हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः खाई में लुढ़कने से कार में हुआ ब्लास्ट, 2 युवकों की मौत व एक घायल

आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह सुख की सरकार है। पत्रकारों द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के बारे में उन्होंने जो प्रश्न किया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसका जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को वर्तमान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू देख रहे है।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता चाहती है कि कांगड़ा की बागडोर स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू संभाले और कांगड़ा को गोद ले। हिमाचली ने बताया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काम उसी रफ्तार से होंगे। इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी।

इसके लिए थोडा समय दिजीए। मुख्यमंत्री कांगड़ा में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। हम सब मिलकर कांगड़ा को विकास की ओर अग्रसर करेंगे और जो भी विकास कार्य ठप पड़े हैं, मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाएंगे और उनका निवारण किया जाएगा।

यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू के अच्छे कामों को हिमाचल प्रदेश की जनता सराहना कर रही है कि पहली बार आम परिवार से मुख्यमंत्री मिले हैं, जो मिलनसार, ईमानदार, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेता हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।