बारिश और भूस्खलन से प्रभावितों का हाल जानने ग्यारहा ग्रां पहुंचे बड़सर विधायक

उज्जवल हिमाचल। बड़सर

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को ग्राम पंचायत ग्यारहा ग्रां का दौरा करके वहां बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने भूस्खलन वाले स्थानों पर स्वयं जाकर नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने लोगों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और इन समस्याओं के निवारण के लिए त्वरित कदम उठाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को नुकसान के सही आकलन और प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रदान करने के साथ साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी आरंभ करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः विवेकानंद अस्पताल पालमपुर की 11वीं वर्षगांठ का बड़ी धूमधाम से आयोजन

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने मनरेगा कन्वर्जेंस से भी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य करवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान किशोरी लाल, अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट बड़सर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।