सराज से भूस्खलन का दिलदहला देने वाला मामला आया सामने

mandi landslide
सराज से भूस्खलन का दिलदहला देने वाला मामला आया सामने

मंडी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज से भूस्खलन का दिलदहला देने वाला वीडियों सामने आया है। मामले में क्षेत्र का निर्माणाधीन लंबाथाच से थलौट निर्माणाधीन मेजर डिस्ट्रिक्ट सड़क मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया है। वहीं इस घटना का वीडियों लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क मार्ग पर पूरा पहाड़ कुछ ही सैंकडों में राख के ढेर की तरह भरभरा कर गिर गया है। बता दें कि लंबाथाच, चिऊणी, शैटाधार, नरायणगढ, पंजाई, थलौट सड़क मार्ग का निर्माण लगभग सौ करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। लेकिन भूस्खलन के कारण चिऊणी-चेत पंचायतों के बागवानों और किसानों की सेब और आलू की नकदी फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

फसल किसानों के घरों पर फंसकर सड़ना शुरू हो हुई है और क्षेत्र के लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।अभी तक सड़क मार्ग नहीं खुल पाया है और क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बरकरार है। जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग सराज के अधिषासी अभियंता ई. बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि लंबाथाच, चिऊणी, शैटाधार, नरायणगढ, पंजाई, थलौट मेजर डिस्ट्रिक्ट सड़क मार्ग भारी भूस्खलन से बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को खोलने को लेकर विभाग द्वारा कार्य शुरू किया जा रहा है। बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को सड़क मार्ग पर हुए भूस्खलन के दौरान इसे पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।

संवाददाता : उमेश भारद्वाज।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।