हरियाणा के 18वें राज्यपाल बने बंडारू दत्तात्रेय, शपथ ली

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

हिमाचल के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में हरियाणा के 18वें राज्यपाल पद की शपथ ली। हाल ही में कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल किए गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कि उनके मार्गदर्शन में राज्य समृद्धि हासिल करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए को उम्मीद जताई थी कि उनके मार्गदर्शन में राज्य समृद्धि हासिल करेगा। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।