केंद्रीय विद्यालय के बजट की चिंता छोड़ शिमला की हसीन वादियों में आराम फरमायें सुखु : मंडल बीजेपी

एमसी शर्मा । नादौन

नादौन मण्डल बीजेपी ने कांग्रेस नेता और स्थानीय विधायक सुखु को सलाह दी है कि वो केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के बजट की चिंता छोड़, शिमला की खूबसूरत वादियों में आराम फरमाएं। मण्डल बीजेपी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें सभी विकास कार्यों को मुकाम तक पंहुचाने के लिये सक्षम हैं । इसमें सुखु की सलाह की किसी को भी कोई जरूरत नहीं है। नादौन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष

कैप्टन हरदयाल सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर , जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदूलाल चौधरी, प्रवक्ता अजमेल वर्मा ,मीडिया प्रभारी देवेंद्र निक्कू , उपाध्यक्ष सुरेंद्र शिंदा मीना कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी , जिला सचिव आशा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता गर्ग , भाजपा आईटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत शर्मा,जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा ,बीडीसी अतुल, विजय, मंडल सचिव जेआर शर्मा,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद,जिला युवा मोर्चा सोशल मीडिया सह प्रभारी अभय राणा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जिन्दू , मंडल महामंत्री अक्षय शर्मा कमलदेव, अमन ठाकुर सुभी, काका, मुनीष, अभिनीष जम्वाल, आशीष डोगरा,ओबीसी मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार , बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वली मोहम्मद, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गलोडखास शकुंतला देवी, प्रधान बदारन संजय शर्मा, आदि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एमएलए सुखु नादौन क्षेत्र में बीजेपी सरकार में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों से बुरी तरह हिले हुए हैं। अब उन्होंने नई शोशेबाजी शुरू कर जनता को गुमराह करने का काम पकड़ लिया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि नादौन के केंद्रीय विद्यालय का भवन भी बनेगा और पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थान बनेगा। सुखु केवल उस केंद्रीय विद्यालय का एड्रेस जनता को दे दें, जो उन्होंने यूपीए सरकार में डॉक्टर मनमोहन सिंह से गलोड़ में 2012 खुलवाया था। उन्होंने कहा कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं टिकती। क्योंकि गलोड़ की जनता अभी भी वहां सुखु द्वारा खुलवाये गये केंद्रीय विद्यालय के भवन को ढूंढ रही है।

 

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

 

मण्डल भाजपाइयों ने नादौन की कांग्रेस की स्थानीय यूनिट से सवाल पूछा कि वो कौन सा कांग्रेसी नेता है जिसकी अपनी पार्टी की सरकार होते हुए, अपने ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कभी भी ताल्लुकात सही नहीं रहे। वो कौन सा कांग्रेसी लीडर है जिसके अपनी ही पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष से नहीं बनती। वो कौन सा कांग्रेसी नेता है जिसके अपने ही गृह जिला के बाकी दो कांग्रेस एमएलए भी उसके साथ नहीं है? उन्होंने सवाल किया कि वो कौन सा कांग्रेस लीडर है जिसकी अपनी ही पार्टी के सीएलपी लीडर से नहीं बनती? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थानीय यूनिट को जब इन सवालों के जबाब मिल जायेंगे तो उन्हें यह जरूर चिंतन करना चाहिए कि जिस नेता का अपनी ही पार्टी में इतना जबरदस्त अंतर्विरोध हो वो भाजपा की सरकार में काम करवाने के ढोल पीटकर कांग्रेसियों को तो गुमराह कर सकता है, लेक़िन नादौन की जनता को अब और गुमराह नहीं किया जा सकता।

भाजपा ने सुखु को नसीहत दी है कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की चिंता न करें । बल्कि शिमला की हसीन वादियों में आराम फरमाते रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र की मोदी सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से सभी कार्यों को पूर्ण करवाए जाने की प्रक्रिया जारी है। विस क्षेत्र में सारे विकास कार्य प्रदेश और केंद्र सरकार की डबल इंजन सरकार खुद तय करेगी और इन्हें पूरा भी करेगी। उन्होंने कहा कि सुखु और उसके समर्थकों को इसमें ज्यादा ब्यानबाजी की कोई जरूरत नहीं है।