बीजेपी ने हर्ष महाजन को बताया कांग्रेस का चाणक्य

BJP told Harsh Mahajan as Chanakya of Congress
बीजेपी ने हर्ष महाजन को बताया कांग्रेस का चाणक्य

शिमलाः हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाजपा में आते ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा ओर कांग्रेस को दिशाहीन और नेता विहीन पार्टी कह डाला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के जाने के बाद हिमाचल में कांग्रेस मां-बेटे का राज हो गया है। वहीं भाजपा का कहना है कि इससे उन्हें चुनावों में ओर मजबूती मिलेगी।

भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के चाणक्य आज बीजेपी में शामिल हुए हैं, हर्ष महाजन का अपना एक जनाधार हैं, लम्बे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद विश्व नेता के रूप में उभर रहें पीएम मोदी ओर प्रदेश के नेतृत्व से प्रभावित होकर वह बीजेपी में आए हैं, कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही हैं, यह पार्टी देश व प्रदेश में माँ बेटे की पार्टी बनकर रह गई हैं, जिससे देश भर में कांग्रेस नेता भाजपा में पलायन कर रहें हैं, उन्होंने कहा की भाजपा आगामी समय में प्रदेश व अन्य राज्यों में जीत हासिल करेगी, जिससे देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।