भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य का निधन

एमसी। नादौन

विकास खंड नादौन के वल्डूहक गांव निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य 23 वर्षीय मोहित का आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहित का शनिवार तड़के हृदय आघात होने से देहांत हुआ है। उसके पिता पूर्व सैनिक मिलापचंद ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन के बाद मोहित अपने कमरे में सोने चला गया और जब सुबह काफी देर तक ना उठा तो अंदर जाकर देखा, उस समय वह बिस्तर पर ही बेसुध पड़ा था।

इसके उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित क्षेत्र भर के सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहता था। मोहित के आकस्मिक निधन पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनजीत ठाकुर, नादौन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जिंदू, शहरी इकाई अध्यक्ष केशव गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है।