पूर्व विधायक के साथ बदसलूकी भाजपा की ओच्छी राजनीति : वंदना

उज्जवल हिमाचल। धीरा

सुलह विधानसभा के पूर्व विधायक जगजीवन पाल जाे की कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं के साथ हुई धक्का-मुक्की व मारपीट के विराेध में जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सह संयोज वंदना कुमारी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश हुआ शर्मसार विधानसभा अध्यक्ष व पुलिस बल के सामने भूमि पूजन धरने पर बैठे पूर्व संसदीय संचिव जगजीवन को पीटना लोकतंत्र की हत्या व दंबगई को बढ़ावा देना है। यह न भूले कि कांग्रेस शांति प्रिय पार्टी गांधीवादी विचार धारा वाली पार्टी है।

पुलिस व कानून रोती कानून व्यवस्था का हाल तो एक बुजुर्ग दलित 90 वर्षीय काहनफट की महिला दिखा गई, जिनका आरोप था कि उनके साथ मारपीट व जोर जबरदस्ती की गई। उस मामले की शिकायत FIR के लिए बुजुर्ग दलित महिला को मीडिया का सहारा लेना पड़ा। बुजुर्ग महिला के परिवार ने फोन पर इस हादसे की जानकारी सुनाई व मदद मांगी व उन्हें पूरा आश्वासन दिया गया कि आपके साथ हुए हादसे की पूरी जांच व शिकायत दर्ज होगी। बुजुर्गों व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर में जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सह संयोजक व सुलह विधानसभा इस कृत्य की कड़ी निंदा करता व पूर्व मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री शांता कुमार सुलह में जो हो रहा है क्या यह सही हुआ? सुलह विधान सभा आपकी जन्म व कर्म भूमि रही है? क्या यहां पर कानून नाम की कोई चीज नहीं? आपकी सरकार में कर्मचारियों व महिलाओं व कांग्रेस नेताओं पर हमला हो रहे हैं। आप चुप क्यों है? क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री को उपचुनाव की चिंता है, जनता व कानून व्यवस्था की चिंता नहीं? आप खुद एक शिक्षक रहे हैं व मैं खुद एक शिक्षक की बेटी हूं। आप बताए कि भारत व हिमाचल में यह क्या संदेश दिया गया। क्या हिमाचल देव भूमि तालवान बन गई।

यहां शिक्षकों व बागबानों का अपमान खुलेआम भाजपा के मंत्री कर रहे हैं। सत्य को दबाने के लिए पुलिस व सीबीआई तक की धमकी दी जाती है। सोशल मीडिया सत्यमेव जयते व संविधान का सम्मान करता है व मैं खुद धार्मिक विचारधारा व राम भक्त हूं क्या राम भक्तों को इस तरह से सताया जाएगा। कुमारी वंदना ने सुलह विधानसभा में हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक के मारपीट प्रकरण व दलित व महिलाओं के ऊपर अत्याचार की कड़ी निंदा की।