BJP के कट्टर समर्थकों ने भाजपा को कहा टाटा बाय-बाय

शाहपुर: प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच शाहपुर विधानसभा ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। शाहपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत दरगेला में जहां संपूर्ण पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रधान भारती चौहान की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, तो वहीं गांव में भाजपा के कट्टर समर्थक माने जाने वाले दिग्गजों ने भी भाजपा को ना ना कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर ग्राम पंचायत दरगेला के दिग्गज व दोर्णाचार्य कॉलेज के MD गंधर्व पठानिया के नेतृत्व में भाजपा समर्थित गांव के 29 लोगों ने कांग्रेस मे आस्था जताते हुए, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ आज चली कांग्रेस की नुक्कड़ जनसभाओं में भरूरूपलाहड़ से 26 दिग्गजों ने भाजपा को टाटा बोला व मनेई के नागपुर में 16 परिवारों ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के पक्ष में मतदान करने की सौगंध उठाई।

यह भी पढ़ेंः वॉल्वो बस से मिली 2.28 KG लावारिस चरस की बड़ी खेप, FIR दर्ज

जिनके नाम निम्नलिखित प्रकाश चंद सूबेदार, कन्हैया लाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, अशोक कुमार, गोवर्धन सिंह पठानिया, जगदेव सिंह पठानिया, सरवन पठानिया, तरसेम पठानिया, सूबेदार दर्शन सिंह, विजय पठानिया, ओरनरी कैप्टन हरि सिंह राणा, अच्छर सिंह राणा, नीर सिंह राणा, राय सिंह राणा, तिलक कटोच, अवतार कटोच, कुबेर राणा, हरनाम सिंह राणा, कैप्टन जोगिंदर सिंह, कैप्टन हरि सिंह पठानिया, ग्राम पंचायत दरगेला की प्रधान भारती चौहान, उप प्रधान संदीप सिंह, पंचायत सदस्य मीना, अजमेर, बलदेव, बेनी, त्रिलोक चौधरी, सूबेदार करनैल सिंह राणा, साहिल साहिल पठानिया, कुशल परमार, अमित कटोच, करनेल सिंह राणा, सुनील पठानिया, करनैल चौहान. आदि गणमान्य सम्मानित जनता मौजूद थे।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।