भाजपाइयों का कांग्रेस पर जोरदार हमला

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन विधानसभा की गलोड़ तहसील के भाजपाइयों ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए क्षेत्र में झूठ फैलाने और दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वंयंभू कांग्रेसी नेताओं द्वारा एसआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री पर जलशक्ति विभाग द्वारा झरमानी गांव में कुएं पर मोटर लगवाने को लेकर की गई अनाप-शनाप बयानबाजी का स्थानीय भाजपा द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है और ऐसे छुटभैये नेताओं को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की आधारहीन बयानबाजी की गई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी, बल्कि इसका मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

गलोड़ क्षेत्र के भाजपा नेताओं जिला परिषद बिहारी लाल शर्मा, बीडीसी मेंबर अतुल शर्मा, बीडीसी सदस्य विजय कुमार, पुष्पा वर्मा, मीना देवी, जड़ोह के बूथ अध्यक्ष राजिंद्र कुमार, डडोह के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, दसवीं के बूथ प्रधान विजय कुमार, लहड़ा के ग्राम केंद्र अध्यक्ष अतुल शर्मा, गहली के ग्राम केंद्र अध्यक्ष बाम देव शर्मा, फाहल से अजय शर्मा, हडेटा से राज कुमार शर्मा, कश्मीर ग्राम केंद्र के प्रधान विजय ठाकुर लहड़ा पंचायत के उप प्रधान राकेश शर्मा, गोईस पंचायत के उप प्रधान बालक राम पूर्व मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता गर्ग, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र ठाकुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सचिव विनय ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र निक्कू, मंडल सचिव शकुंतला देवी,भाजपा जिला सचिव आशा शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, एससी मोर्चा कार्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ, डीसी अतुल शर्मा, विजय शर्मा, मीना कुमारी भाजपा मंडल सचिव जे आर शर्मा भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला सचिव विशाल, भाजयुमो मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गर्ग, आईटी सेल के मंडल संयोजक मनोहर लाल शर्मा आदि ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री द्वारा पिछले एक साल के भीतर ही गलोड़ जलशक्ति विभाग के अंतर्गत अपने व्यक्तिगत प्रयासों से अभी तक तीन दर्जन के करीब हैंडपंपों में मशीन डलवाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि बटूरडे, बीड़ू, झरमाणि,हटली, कडदोह, कोटलू, गलोड़ अस्पताल, फाहल, एससी बस्ती फाहल, बलोह गांव में मंदिर के समीप, बटूरडे गांव में सरवन भाटिया के घर के निकट, पन्याली जट्टा, खतरोड जजंघर के निकट, मैड, मकराणा, फाहल, रोपडू, दसवीं शिव मंदिर के निकट, फाहल में राजेश कुमार के घर के समीप, बरोह, उटप, लंजयाना, गंडोली में अलग अलग तीन जगहों पर, फारसी, पल्लवीं स्कूल में और कोहलवीं गांव में स्थित हैंडपंपों में मशीनें डलवा दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि बाकी जगहों पर भी चरणबद्ध तरीके से लोगों को इस सुविधा से जोड़े जाने के प्रयास चल रहे हैं। गलोड़ तहसील के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए विकास कार्यों में ओच्छी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि जिन हैंडपंपों में मशीन डालकर पानी लिफ्ट करवा दिया गया है, उसे पीने के लिये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कोई मनाही नहीं हैं। उन्हें जीभर कर पानी पीना चाहिए और अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर लेना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि बयानबाजी करने से पहले जिन्हें ये तक मालूम नहीं कि वो कुएं की बात कर रहे अथवा हैंडपंप की, उन्हें किसी मशीन की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के चैकिंग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो भाजपा उनका इसमें भरपूर सहयोग करेगी। भाजपा नेताओं ने जानकारी दी कि एक साल के भीतर जलशक्ति विभाग के किसी भी सेक्शन में इतनी बड़ी संख्या में मशीनों को डाला जाना अपने आप मे एक रिकॉर्ड है जिसका सारा श्रेय विजय अग्निहोत्री को जाता है। उन्होंने कांग्रेस को चेताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से परहेज किया जाये वरना इसके गंभीर नतीजे होंगे और भाजपा इसका हर मोर्चे पर उन्हें मुंहतोड़ जबाब देगी।