BREAKING : कैबिनेट बैठक सीएम की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में शुरू

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री की अध्क्षता में सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में शुरू हो गई है। बैठक में कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुति दी जाएगी। सरकार हिमाचल में स्कूलों को खोलने पर फ़ैसला ले सकती है। अटल टनल रोहतांग के लिए सुरक्षा वाहन ख़रीदने पर भी मोहर लग सकती है।

हिमाचल पुलिस नियम 2021 पर चर्चा होने की उम्मीद है। कई स्थानों पर अग्निश्मन चौकियों को खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट में पशुपालन विभाग में आउटसोर्स आधार पर पद भरने पर मोहर लग सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में की गई घोषणाओं पर भी कैबिनेट में मोहर लग सकती है।