मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर किया जारी

Chief Minister released the official calendar for the year 2023
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर किया जारी

उज्जवल हिमाचल। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया। इस कलेंडर में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र तथा जी-20 लोगो थीम भी मुद्रित किए गए है।

यह भी पढ़ेंः ग्राम पंचायतों के सतत विकास के लिए हों सामूहिक प्रयासः डॉ. निपुण जिंदल

इस कलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह कलेंडर 05 जनवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।