प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाएगी सुखविंदर सिंह सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री की जोड़ी!

The pair of Sukhwinder Singh Sukhu and Mukesh Agnihotri will take the state to the pinnacle of development!

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश रॉकी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है। और कांग्रेस के चुने हुए विधायकों ने लोकतान्त्रिक तरीके से सुखविंदर सिहं सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है और उनके नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार बनी है।

राजेश रॉकी ने कहा कि सुखविंदर सिंह ठाकुर जनसाधारण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। उन्होंने NSUI तथा कांग्रेस के अध्यक्ष रहते कांग्रेस पार्टी को ऊंचाई पर ले गए। चार बार विधायक रहे। वह इसमें कोई शक नहीं कि वह एक योग्य व सशक्त मुख्यमंत्री साबित होगें और अपनी नेतृत्व की योग्यता से, हिमाचल प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः वोल्वो बस से चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 258 ग्राम चिट्टा बरामद

उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकूर की सरकार की तरह रिमोट कंट्रोल से चलने वाले व अपने फैसले बदलने वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शासनकाल में प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, घोटालों, नशा माफिया शिक्षा माफिया के कारण बदहाल थी। प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरियां दी। लगता है पूर्व मुख्यमंत्री का ब्यान उनकी बौखलाहट का परिणाम है।

राजेश रॉकी ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री की जोड़ी, पांच साल में प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाएंगी तथा प्रदेश से बेरोजगारी भ्रष्टाचार नशा व अन्य माफियाओं को समाप्त करेगी।

संवाददाताः ब्यूरो पालमपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।