सीमेंट फैक्ट्रियों के विवाद को जल्द से जल्द सुलझाएं मुख्यमंत्रीः संजीव गुलेरिया

Chief Minister should resolve the dispute of cement factories as soon as possible: Sanjeev Guleria
सीमेंट फैक्ट्रियों के विवाद को जल्द से जल्द सुलझाएं मुख्यमंत्रीः संजीव गुलेरिया

उज्जवल हिमाचल। मंड़ी
हिमाचल प्रदेश में चल रही सीमेंट फैक्ट्री की समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द से जल्द सुलझाएं और बेरोजगारों व ट्रांसपोर्टरों के हक में फैसला सुनाएं। इसके साथ ही प्रदेश में उद्योगों की मनमानी और तानाशाही पर भी कांग्रेस की सरकार रोक लगाए।

यह आग्रह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने सोमवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार से किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को प्रदेश की जनता के द्वारा दिए गए बहुमूल्य समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के हाल ही के दिनों में लिए गए फैसले जनहित और प्रदेश हित से जुड़े हुए हैं और आगामी समय में भी इसी प्रकार के निर्णय कांग्रेस जनता के पक्ष में लेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द प्रदेश में फैले बड़े-बड़े उद्योगपतियों के मनमानी को समाप्त करने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे। वहीं संजीव गुलेरिया ने कहा कि मंडी में कांग्रेस की हार बहुत कम मार्जिन से हुई है। जिसको लेकर समीक्षा जल्द की जाएगी।

यह खबर पढ़ेंः Hello! मैं तुहाडा रिश्तेदार बोलदां! पंजाब में शख्स को आई अनजान नंबर से कॉल,लगी लाखों की चपत

उन्होंने कहा कि मंडी के विकास में किसी प्रकार की कमी न रखने की बात खुद सीएम ने कही है। जिसे कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता को हताश होने की आवश्यकता नहीं है, सीएम सुखविंदर सिंह पूरे प्रदेश में समान व समग्र विकास करवाएंगे।

संजीव ने कहा कि बदले कि भावना से कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा लेकिन पूर्व सरकार ने आनन फानन में जो फैसले और कार्य जाते समय किए हैं। उनकी समीक्षा की जाएगी। वहीं एक सवाल के जवाब में संजीव ने कहा कि अनिल शर्मा व आश्रय शर्मा पूर्व में कांग्रेस में रहे है और वैसे भी मुख्यमंत्री से कोई भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।