कांग्रेस ने लगाए स्मार्ट सिटी शिमला में पैसे की बर्बादी का आरोप

हार के डर से नगर निगम चुनावों से भाग रही बीजेपीः कांग्रेस

Congress alleges wastage of money in Smart City Shimla
कांग्रेस ने लगाए स्मार्ट सिटी शिमला में पैसे की बर्बादी का आरोप

शिमलाः- चुनावी वर्ष में स्मार्ट सिटी शिमला के काम सुर्खियों में हैं। कांग्रेस स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यों को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं कांग्रेस के पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष आदर्श सूद ने सरकार पर स्मार्ट सिटी के कामों में पैसे की बर्बादी का आरोप लगाया हैं। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में घटिया गुणवत्ता का कार्य हुआ है।

यह खबर पढ़ेंः- राजस्व अधिकारी महासंघ ने शांतिपूर्ण ढंग से किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व विधायक आदर्श सूद ने कहा कि पूर्व में यूपीए की सरकार के दौरान में स्वीकृत स्मार्ट सिटी का मकसद पुराने भवनों को गिराकर नए बनाना व नए स्थान पर बाजार बनाना था लेकिन वर्तमान सरकार ने ठेकदारों को फायदा पहुंचाने का काम किया।

शहर में सड़कों को चौड़ा करने के नाम डंगे लगाए गए और लोहे के ब्रिज खड़े किए गए हैं। जाम से शहर के लोग परेशान हो गए हैं। कांग्रेस के समय में ही शहर में रोपवे का काम शुरू हुआ और शहर में मजबूत ओवरब्रिज बनाये गये। लेकिन अब शहर में जो ब्रिज बनाए गए।

उनमें स्टील व लोहे का दुरूपयोग किया गया ताकि चहेतो को फायदा पहुंचाया जा सके। भाजपा सरकार नगर निगम के चुनावों में हार के डर से मामले को लटकाया जा रहा हैं।
शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।