कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टीः सीएम सुक्खू

Congress party is the oldest party: CM Sukhu

उज्जवल हिमाचल। शिमला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर सद्भावना की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है। जिसका अपना इतिहास रहा है। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खून से सींच कर यहाँ तक पहुंचाया है। सुक्खू ने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक पहुंचे है। ये सब कांग्रेस पार्टी की देन है।

यह भी पढ़ेंः सुक्खू सरकार के फैसले के विरोध में ज्वालामुखी भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी, लेकिन उनके जीते-जी कभी उन्हें कांग्रेस के संस्थापक का दर्जा नहीं मिला। उनके निधन के बाद 1912 में उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।