प्रशस्ति पत्र मास्क व सैनेटाईजर से कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

शुभम शर्मा। रक्कड़

कोरोना संकटकाल मे अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कार्य कर रहे डाक्टर, पुलिस कर्मी, आशा वर्कर, आगनबाड़ी कार्यकर्ता सफाई कर्मचारी व अन्य स्वास्थ कर्मियों को सम्मानित करने के लिए गांव नैहरनपुखर मे शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं, इस दौरान उपमंडल देहरा के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार के नेतृत्व में जिला परिषद् ढलियारा पुनम धीमान प्रदेश महिला मोर्चा जनरल सचिव स्नेह परमार जिला देहरा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीलम राणा पंचायत प्रधान नैहरनपुखर बाबू सतपाल शर्मा आदि ने यहां आयुर्वेदिक प्राईमरी हैल्थ सैंटर मे तैनात डॉक्टर अरुण शर्मा, पुलिस कर्मियों, आशा वर्कर आगनबाड़ी कार्यकर्ता व माैजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्बारा जारी किया प्रशस्ति पत्र मास्क व सैनिटाईजर देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, इस मौके पर युवा भाजपा नेता संजीव शर्मा स्नेह परमार पुनम धीमान व नीलम राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि हिमाचल में जितने भी कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे डॉक्टरों, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, पत्रकार भाई, पुलिस प्रशासन व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।