वीरभद्र के जाने के बाद कांग्रेस पार्टी में जान डालने वाले दो ही नेता बाली व सूखु : चेतन चाम्बियाल

दिनेश चौधरी। फतेहपुर

गुरुवार को फतेहपुर रेस्ट हाउस में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व में रह चुके सचिव चेतन चाम्बियाल ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल परिवारवाद की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद को अगर महत्व दिया गया तो आज जो पार्टी लोक सभा में चवालीस सीटों पर सिमट गई है वह शून्य पर आ जाएगी । चाम्बियाल कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे सोनियां गांधी ,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बाड्रा वो तो सही दिशा निर्देश देते है लेकिन निचले अर्थात प्रदेश स्तर के नेता ग्राउंड हकीकत को उनके तक नहीं पहुंचने देते। उन्होंने कहा कि पार्टी में केवल तीन नेता थे व है। जिनमें स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह , जीएस वाली व सुखबिंदर सिंह सुक्खू है। जिन्हें कार्यकर्ताओं की परवाह हुआ करती है। बाकी नेता सिर्फ अपने लिए सोचते हैं ना कि पार्टी के लिए। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जब से होश संभाली है तब से पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जब स्वर्गीय सत महाजन नूरपुर के एमएलए व मंत्री थे वे जानते थे कि कार्यकर्ता क्या होता है व उससे कैसे कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के लिए कार्य किया है व हमेशा पार्टी का सम्मान करेंगें।

  • आरक्षण केवल गरीबों के लिए

आरक्षण पर पूछे प्रश्न पर उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए साफ साफ कहा कि आरक्षण केवल गरीबी के आधार पर मिलना चाहिए ना कि जाति बिशेष पर। कहा कि अगर पार्टी ने हमें अनदेखा किया किया तो किसी एक कार्यकर्ता द्वारा चुनाव लड़ाया जा सकता है उसमें मैं भी हो सकता हूं।