प्रदेश सरकार पीस मिल कर्मचारियों के साथ कर रही धोखा: केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

धर्मशाला में हिमाचल पथ परिबहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों की अपनी हक की मांगों को लेकर 17 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक कि हड़ताल में समर्थक करने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में पथ परिबहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों को पांच बर्ष में रेगुलर करने की नीति बनाई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस नीति को खत्म करके पीस मिल कर्मचारियों के साथ धोखा किया है इनको रोजगार से निकालने की तैयारी में लगी है। उन्होेंने कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ेगी ओर इनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। आज प्रदेश सरकार की नाकामी से पथ परिबहन निगम के रिटायर कर्मचारी भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। जो कि प्रदेश सरकार बक्त रहते न इनको पेंशन दे पा रही है न ही इनके भतो का भुगतान कर पा रही है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश में पथ परिबहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी इनका समर्थन करती है, और जो भी इनकी मांगे है उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राम ठाकुर से मांग करेंगे कि वे पिसमिल वर्कर का शोषण बन्द करे। 5 बर्षो की नीति को बहाल किया जाए। पीस मिल कर्मचारियों के हकों के लिए प्रदेश सरकार आगे आए तथा इनकी हर मांग को पूरा किया जाए। पठानिया ने कहा कि आने वाले 2022 के आम चुनावों के लिए कर्मचारियों के हितों के घोषणा पत्र कर्मचारियों को पूछ कर बनाया जाएगा और उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा।

इसी के साथ सेवानिवृत्त पथ परिबहन निगम के जगरूप सिंह ने प्रदेश सरकार पर बड़े गंभीर आरोप लगाए है। जगरूप ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के शोषण में लगी है। प्रदेश में जनता महगाई से जूझ रही है ।रिटायर कर्मचारी पेंशन को तरस रही है। खड़ी गाड़ियों को प्रदेश सरकार चलाने में नाकाम है। जगरूप ने कहा कि संघर्ष करने में ही हमारी जिंदगी गुजर रही है। हम हमेशा पीस मिल वर्करों के कंधे से कंधे मिला कर खड़े है। इस हड़ताल में पूर्व पंचायत समिति मेहर चन्द, सुभाष सैनी, विकास कुमार, संदीप कुमार, प्रवीण कुमत, राकेश कुमार, विवेक कुमस्त, विनय कुमार, कुलदीप सिंह, ध्रुव सिंह एवं अन्य पीस मिल कर्मचारी मौजूद थे।