जिला भाजपा सुंदरनगर ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

उमेेेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में महेेंद्र सैनी ने नाचन के करतार सिंह, करसोग के जयराम, धर्मपुर के डिंपल कुमार, सरकाघाट के सुशील कुमार और सुंदरनगर के देवराज चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

महासचिव के पद पर नाचन के दयालु राम और सुंदरनगर के मुकेश सैनी को महामंत्री, नाचन के फकीर चंद,चुनी लाल वर्मा व सूरत राम,करसोग के हेमंत कुमार, सरकाघाट के नवनीत कुमार को सचिव, नाचन के दुर्गा दास को कोषाध्यक्ष, नाचन के सुभाष चंद व धर्मपुर के देशराज राही को प्रवक्ता नियुक्त किया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में सुंदरनगर के दुनी चंद, धर्मपुर के अनिल कुमार, करसोग के दिनेश कुमार व हरिपंकज को नियुक्त किया है।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष के पद पर नाचन में चिंतराम, सुंदरनगर में धर्मचंद चौधरी, सरकाघाट में सुनील कुमार, करसोग में देवेंद्र कुमार और धर्मपुर में संजीव कुमार को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने बताया सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने बताया शेष कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।