- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

धर्मशाला में इस दिन होगी जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता

Must read

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि उनके विभाग द्वारा जिला कांगड़ा के धावकों के लिए 21 मार्च 2023 को लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सिंथैटिक एथलेटिक्स ट्रैक धर्मशाला में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक की आयु के लड़के-लड़कियों के लिए 3000 मीटर की दौड़ स्पर्धा रहेगी तथा 19 वर्ष तक के लड़के-लड़कियां 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। गुलेरिया ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले धावकों को 6000 रूपये, दुसरे स्थान पर रहने वाले को 5000 रूपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 4000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस

उन्होंने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति तथा आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक धावक अपने प्रमाण पत्रों के साथ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 21 मार्च 2023 सुबह 9 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 0189222317 पर संपर्क कर सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

Please share your thoughts...

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: