भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का फतेहपुर में डोर टू डोर कार्यक्रम

Door to door program of State Vice President of BJP Kisan Morcha in Fatehpur
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का फतेहपुर में डोर टू डोर कार्यक्रम

नुरपुरः- जिला कांगड़ा की फतेहपुर हल्के की पंचायत में डोर टू डोर कार्यक्रम में आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ठाकुर ने खटियाड़, मानगढ़ व धमेटा बाजार में डोर टू डोर संपर्क करके आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिऐ लिए लोगों का सहयोग मांगा।

ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा हाई कमान का आशीर्वाद मुझे इस बार मिलता है। तब फतेहपुर की जनता की मदद से फतेहपुर में भाजपा का झंडा लहराने में पूरी मशक्कत करेंगे। ठाकुर ने कहा कि भाजपा से निष्कासित सुशांत के बाद भाजपा हाई कमान ने जिसका भी टिकट फतेहपुर के लिए चयन किया है।

यह भी पढ़ेंः- PM मोदी चखेंगे चम्बा के गुच्छी मशरूम और राजमा के मदरे का स्वाद

वह उम्मीदवार चुनाव हार गया है। भाजपा हाई कमान ऐसे कार्यकर्ता को फतेहपुर में टिकट दे, जिसका जनता के साथ तालमेल हो। उल्लेखनीय है कि 2022 का विधान सभा चुनाव फतेहपुर हल्के में भाजपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण चुनाव होगा। जहां पर सुशांत के बिना भाजपा चुनाव नहीं जीत सका, जिस कारण फतेहपुर हल्के में आज भी भाजपा कुनबे में बैठे कुछ कार्यकर्ता अपनी डफली अपने राग पर चले हुुए है।

कुछ सुत्रों से पता चला है कि हिमाचल में भाजपा के रिपिट मिशन को सफल बनाने हेतु केन्द्रीय भाजपा हाई कमान भाजपा के एक ऐसे विंग की रिपोर्ट पर टिकटों का चयन करेगा। जिनका हल्के में जनाधार मजूबत होगा तथा जहां पर टिकटों का चयन हेतु विवाद होगा। वहां पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडे सेवकों की भी सलाह ली जाएगी।
संवाददाताः- विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।