भाजपा को एकजुट करने के लिए किए जा रहे प्रयास

एसके शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को एकजुट करने के लिए किए जा रहे प्रयास भाजपा के लिए शुभ संकेत है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा जो भाजपा के जिलाध्यक्ष भी है पिछले विधानसभा में चुनावों में 400 के करीब वोटों से चुनाव हार गए थे। पुणे भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। जब क्षेत्र में कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक के चुनाव हुए उसमें भाजपा मंडल द्वारा अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा गया था तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से संगठन में जुड़े रहे कमलनयन द्वारा अपनी दावेदारी जुदा कर मैदान में उतर कर उन्होंने अपना दावा पेश किया था।

उस चुनाव में कमल नयन न केवल चुनाव जीते, बल्कि बाद में कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान हो गए, लेकिन विगत दिनों भाजपा द्वारा आयोजित मंडल कार्यक्रम में कमलनयन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कर उन्होंने विरोधियों को हैरान कर दिया। इसके बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा राकेश बबली को मिला है। राकेश बबली किसान मोर्चा के जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने पौधारोपण के कई कार्यक्रम किए, लेकिन टिप्पर में आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम में उन्होंने न केवल भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा के साथ शिरकत की, बल्कि भाजपा मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा के तीनों ब्राह्मण नेताओं का एक मंच पर एकत्रित होना भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य है।

अपवाद को छोड़ दिया जाए, तो ब्राह्मण प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनावों में जीत दर्ज करवाते हैं। पूर्व विधायक राम रतन शर्मा दो बार विधायक रहे हैं। बलदेव शर्मा लगातार तीन बार विधायक रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी में भी लगातार दो चुनावों में इंद्र दत्त लखनपाल विधायक बने हैं, जो ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा लगातार विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस क्षेत्र में परेशान है, लेकिन तीन ब्राह्मण नेता भाजपा के एक मंच पर आने से भाजपा को बल मिला है।