सुजानपुर की जनता से राजनीतिक नहीं, पारिवारिक रिश्ता : विधायक राजेंद्र राणा

उज्ज्वल हिमाचल। सुजानपुर

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर.संधोल सडक़ को अपग्रेड किया जाएगा। जिस पर तकरीबन 40 करोड़ रुपए अनुमानित खर्च आएगा। उनका एक ही लक्ष्य है कि समूचे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हो और इसी उद्देश्य को लेकर दिन-रात आगे बढ़ रहे हैं। वह लोगों से गांव-गांव जाकर मिलते हैं तथा उनका सुख-दुख बांटते हैं। विधायक राजेंद्र राणा ग्राम पंचायत खैरी में जनता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और शेष समस्याओं का जल्द करने का निर्देश अधिकारियों को दिए।

खैरी में समुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख देने की घोषण की

उन्होंने खैरी में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हम बस में सफर करते समय किसी मुफासिर से थोड़ी देर के लिए बात करते हैं तो अपनत्व पैदा हो जाता है तो फिर सुजानपुर की जनता से तो उनका रिश्ता 23 वर्ष पुराना है। यहां कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं रहा है। एक पारिवारिक जुड़ाव बन चुका है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता उनका परिवार है तथा हर व्यक्ति के सुख.दुख का भागीदार बन सकेंए यही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होगी।

यह भी पढ़ेंः जिस और जवानी चलती उस और चलता हमारा देशः शक्ति चंद्रा

उन्होंने कहा कि कर्मों से ही इंसान की पहचान होती है। इसलिए अच्छे कर्म करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसहारा व असहाय लोगों की सेवा करने के लिए समाजसेवा का रास्ता चुना थाए जिसके लिए राजनीति में आए हैं। प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हों और क्षेत्र का विकास होए इसी ध्येय को लेकर आगे बढ़ाया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सुजानपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें