कांगड़ा: झिकली ईच्छी में प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किए किसान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

झिकली ईच्छी में सोमवार को प्राकृतिक खेती के प्रक्षिक्षण हेतू विकास खण्ड कांगड़ा द्वारा आत्मा विभाग के वि.टी.एम. और ए. टी. एम. सहित कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया गया और प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले आदानों, जीवामृत बीजामृत, पनजीवामृत, अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में जिला परिषद कुलभाष चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान कुलभाष चौधरी ने वहां पर उपस्थित लोगों को राज्य सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है। वहीं कार्यक्रम के दौरान किसानों को सब्जियों के बीज का वितरण भी किया गया। जिला परिषद कुलभाष चौधरी ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की और वि.टी.एम. पल्लवी सूद ने पूरे कार्यक्रम को अपनी देखरेख में समपन्न किया। इस अवसर पर प्रिया ठाकुर, शानु ठाकुर, पलक धीमान उपस्थित रहे।