घर में खुशहाली बनाये रखने के लिए अपनाये वास्तु शास्त्र के ये उपाय

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में न सिर्फ निर्माण करते समय बल्कि अन्य सामना रखते समय भी यदि दिशाओं का सही प्रकार से ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकता है। वास्तु के अनुसार यदि कुछ चीजों को दिशाओं को ध्यान में रखकर घर में रखा जाए तो सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से बरकत और खुशहाली आती है।

  • भरी सुराही या मटका 

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि घर में धन की बरकत बनी रहे तो अपन घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी मिट्टी की सुराही अथवा घड़ा रखना चाहिए। इससे कभी भी पैसों कि किल्लत नहीं होती है। घड़े या सुराही को रखते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि यहा खाली न हो। जैसे ही इसमें पानी कम होने लगे उसे बदलकर नया पानी भरकर रख दें।

  • मां लक्ष्मी की प्रतिमा 

मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी हैं। उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कमल के आसन पर विराजमान मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर जिसमें वे अपने हाथों से सोने के सिक्को की बारिश कर रही हो।  वास्तु विज्ञान के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में धन-धान्य की बरकत होती है।

  • धातु से निर्मित मछली और कछुआ 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु का बना कछुआ और मछली रखना बहुत ही शुभ रहता है। धातु के बने कछुए और मछली को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। कछुआ रखने से घर में न सिर्फ सुख समृद्धि आती है।

  • घर में रखें धातु का पिरामिड 

वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। पिरामिड कई परेशानियों को दूर करने में कारगर होता है। आप अपने घर में चांदी, पीतल अथवा तांबे से बनी पिरामिड रख सकते हैं। इसे समान्यतः घर की उत्तर दिशा में रखने से धन  में बरकत होती है। इसके अलावा यदि बच्चे की पढ़ने की मेज पर पिरामिड रखने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।