महात्मा एकनाथ रानाडे के जन्मदिवस पर शरण कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस

Foundation day celebrated at Sharan College on the birthday of Mahatma Eknath Ranade
महात्मा एकनाथ रानाडे के जन्मदिवस पर शरण कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस

कांगड़ाः शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी ( कांगड़ा ) में विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी शाखा कांगड़ा के प्रमुख सुरेश रैना के सौजन्य से महात्मा एकनाथजी रानाडे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें जीवनवृत्ति के कार्यकर्ता मानस भट्टाचार्य, पीएल अग्निहोत्री, दीपक सिंगला, विवेकानंद कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संजय सचदेवा जिनकी निःस्वार्थ सेवा से गूंगे और बहरे लोगों ने भी बोलना शुरू कर दिया, ऐसे महापुरुष ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. मक्कड़, शरण कॉलेज प्रबन्धक एच के चाँद सैनी, शरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा, कॉलेज स्टॉफ, बीएड, डीएलएड की प्रशिक्षु छात्राएं व माननीय अतिथि गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बीएड छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुई।

यह भी पढ़ेंः रावमापा धमेटा में चल रहे सात दिवसीय शिविर का आज हुआ समापन

फिर विधिवत माँ सरस्वती के कमल चरणों में दीप प्रज्वलित किया गया। तदुपरांत श्रोतागण को संबोधित करते हुए सुरेश रैना ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह से विवेकानन्द ने समाज के लिए अपना समस्त जीवन समर्पित किया।

तत्पश्चात डॉ. मक्कड़ और जीवनवृत्ति के कार्यकर्ता मानस भट्टाचार्य ने भी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला। मानस भट्टाचार्य ने बताया कि हमें विवेकानन्द की तरह सदाचारी व पवित्र जीवन व्यतीत करना चाहिए। साथ ही उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की बात कही।

मुख्यातिथि डॉ. संजय सचदेवा ने सभी से अपील की कि वे सेवा धर्म को अपनाते हुए स्वयं के जीवन में लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाएं क्योंकि प्रेमपूर्वक सेवाभाव से गूंगे बोलने और बहरे सुनने लग पड़ते हैं, यह उनका स्वयं का अनुभव है।

इसके बाद मुख्य प्रबंधक एच के चांद सैनी ने सभी अतिथियों को संबोधित किया और उनका धन्यवाद किया। साथ ही कॉलेज प्राचार्या ने भी अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कॉलेज पधारने व इतनी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सांझा करने पर सभी का धन्यवाद किया।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।