स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के विकास के लिए खेल महोत्सव का आयोजन

Sports festival organized for the development of children at Scholars International School
सभी छात्र खेलों के प्रति उत्साहित नजर आए

कांगड़ाः स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे कदमों ने अपने अभिभावकों के साथ दौड़ लगाई। प्री प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों के लिए वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

जिसमें छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। सभी छात्र खेलों के प्रति उत्साहित नजर आए। म्यूजिकल चेयर में नर्सरी की सानवी और हिना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनाया और विहान ने दूसरा स्थान, दक्षिता और सिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। एल.के.जी के अयांश और क्षितिजा ने पहला स्थान, सक्षम और इनाया सैनी ने दूसरा स्थान और आद्विक और प्रियल ने तीसरा स्थान लिया।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल व विटामिन-ए की डोज

यूकेजी आहान, कनिका, ध्रुवी त्रिपाठी और अथर्व शर्मा ने बिस्किट और डांस एंड फ्रिज रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। आरव, एरा, नवम और यशनंदिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। रूद्र और दक्षता, दक्ष, अरनव और वर्णिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल मैनेजमेंट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।