छोटी काशी मंडी के हनुमान घाट में अब ग्रीन क्रिमेटोरियम में होगी अंतिम यात्रा पूरी

Hanuman Ghat, Moksha Dham, Green Crematorium, Nagar Nigam Mandi, Dr. Pushparaj Kapoor
मोक्ष धाम में स्थापित हुआ ग्रीन क्रिमेटोरियम अब नहीं होगा प्रदूषण
उज्जवल हिमाचल। मंडी

छोटी काशी मंडी के हनुमान घाट पर बने मोक्ष धाम में ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर निगम मंडी द्वारा अमेरिका में बसे मंडी शहर के निवासी समाजसेवी डॉ पुष्पराज कपूर व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण किया गया। ग्रीन क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार करने के लिए सामान्य तौर पर लगने वाली लकड़ी जहां आधे से भी कम इस्तेमाल होगी वहीं इस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

इसमें धुआं उत्सर्जन के लिए 100 फीट ऊंची चिमनी लगाई गई है इस चिमनी से धुआ पानी में फिल्टर होकर बाहर निकलेगा जिससे यहां के स्थानीय निवासियों को शव के जलाने पर निकलने वाली हानिकारक गैसों व धुएं से निजात मिलेगी। इस ग्रीन क्रिमेटोरियम की एक खास बात यह है कि चिमनी से धुआं उत्सर्जन घटकर लगभग आधा हो जाएगा। वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य ने बताया गया कि ग्रीन क्रिमेटोरियम को बनाने के लिए डॉक्टर पुष्पराज कपूर ने नगर निगम को 24 लाख का सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें : 6 फरवरी तक बिजली बिल जमा करवाएं धनेटा के उपभोक्ता

इस यूनिट को फरीदाबाद की कंपनी द्वारा स्थापित किया गया। ग्रीन क्रिमेटोरियम सिस्टम में डेढ़ क्विंटल लकड़ी से शव जल जाएगा। ग्रीन क्रिमेटोरियम यूनिट स्थापित करने का काम पूर्ण हो चुका है इसे पुष्प कपूर के परिवार जनों द्वारा जनता को समर्पित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह ग्रीन क्रिमेटोरियम हिमाचल प्रदेश का पहला यूनिट मंडी छोटी काशी में स्थापित किया गया।

उन्होंने आमजन से यह अनुरोध किया कि वह अपने मन में किसी भी प्रकार का भ्रम न पाले। यहां पर हिंदू रीति रिवाज के तौर पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। जो विधि विधान आम चित्ता जलाने पर किया जाता है उसी विधान से ही ग्रीन क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक ही अंतिम संस्कार के लिए आएं। इसके उपरांत इसे चलाने के लिए मुश्किल आएगी क्योंकि कर्मचारी को भी 12 घंटे से ज्यादा नहीं रोका जा सकता।

वहीं पुष्पराज कपूर के रिश्तेदार ओसी मल्होत्रा ने बताया कि यह ग्रीन क्रिमेटोरियम पुष्प कपूर और प्रतिभा कपूर के द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम मंडी को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी उन्होंने बताया कि पुष्पराज कपूर वल्लभ महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रवक्ता रहे हैं उनको यह ख्याल भी था कि वह मंडी के लिए कुछ खास करें इसलिए उन्होंने यह ग्रीन क्रिमेटोरियम जनता को समर्पित किया।

संवाददाता : उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।