पांगी की महिला का सेवा भारती कांगड़ा द्वारा किया गया अंतिम संस्कार

पांगी की महिला का सेवा भारती कांगड़ा द्वारा किया गया अंतिम संस्कार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
पांगी की महिला श्याम देवी 63 वर्ष पत्नी भीम राम शर्मा को उसके बेटे राकेश कुमार ने गम्भीर बीमारी के चलते 14 जनवरी को टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया था। इलाज के चलते श्याम देवी आज सुबह 4 बजे जीवन लीला की अंतिम सांस लेकर प्रभु चरणों में लीन हो गई।
मृतक के बेटे ने अपने क्षेत्र के लोग जो आसपास नौकरी करते हैं या कुछ बच्चे धर्मशाला में पढ़ रहे हैं, उनसे संपर्क साध कर अपनी मृतक माता का अन्तिम संस्कार इसी स्थान पर करवाने का निर्णय ले कर सेवा भारती कांगड़ा इकाई की टीम से सहायता की आस लगाई क्योंकि उनके पैतृक गांव के रास्ते चारों ओर से भारी बर्फबारी के चलते बन्द हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः मंडी हारने का दुःख लेकिन प्रदेश की जनता ने बदला ताज ना कि रिवाज: कौल सिंह ठाकुर

इस पर सेवा भारती की टीम ने तुरन्त हामी भरते हुए एक घण्टे में बाबा वीरभद्र शमशान घाट गुप्त गंगा में कपड़े, हवन सामग्री एवं लकड़ी पहुंचा कर मृतक महिला का अन्तिम संस्कार सम्पन्न करवाकर नर सेवा नारायण सेवा की अनुभूति को अनुभव किया।
मृतक शरीर को सेवा भारती की शव वाहन एंबुलेंस द्वारा शमशान घाट में निःशुल्क लाया गया। सेवा भारती कांगड़ा इकाई की टीम में जोगेंद्र राणा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र कटोच व केएस डढवाल ने अंतिम संस्कार में सहायता की।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।