हिमाचल: फर्जी किसान निधि पाप्त करने वालों पर प्रशासन का डंडा, 15 दिन के भीतर वापिस करनी होगी राशि

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग फर्जी किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने तहसीहदारों के माध्याम से उन लोगों को नोटिस जारी कर दिया है, जिंहोंने ने फर्जी तरीके से किसान निधि सम्मान राशि पाप्त की है। नोटिस में आपत्र और टेक्स देने वाले हजारों किसानों को किसान निधि की राशि 15 दिन के भीतर चुकाने के निर्देश जारी कर दिए है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में कई बार दिशा निर्देश जारी किए थे, इसी उपरांत प्रदेश सरकार का राजस्व विभाग भी हरकत में आया।

विभाग ने पिछले साल ही सितंबर में 11,388 आयाकर चुकाने वालें किसानों को चिंहित कर लिया था जिंहोंने ने गलत तरीके से किसान निधि की राशि प्राप्त की थी। इंहोंने ने करीब 12 करोड़ राशि अपने खातों में जमा करवा ली थी। इन किसानों को कहा गया था कि उनके जिन खातों में यह राशि गई हैं, उसी से इस रिकवर किया जाएगा। इसके बावजूद भी यह रिकवरी नहीं हुई है। अब प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए इन किसनों केा 15 दिन कि भीतर यह राशि वापिस करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।