हिमाचलः बड़ा देव कमरुनाग के गूर गुरदेव की बडी मुश्किलें, किसान-बागवान हुए परेशान

Himachal: Bada Dev Kamrunag's Guru Gurdev has big problems, farmers and gardeners are upset
हिमाचलः बड़ा देव कमरुनाग के गूर गुरदेव की बडी मुश्किलें, किसान-बागवान हुए परेशान

उज्जवल हिमाचल। गोहर
बड़ा देव कमरुनाग (Bda Dev Kamrunag) के गूर गुरदेव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। टीकम सिंह का पांच दिन का परता पहले दिन असफल होने के बाद बुधवार को पूर्व गूर टीकू ने परता दिया। वह भी फेल हो गया। वीरवार को लीलमणि से जनता ने मौसम साफ करने को लेकर परता दिलाया है।

अब देखना होगा कि लील मणि की देवता पुकार सुनते ही या नही। बड़ा देव कमरुनाग को बारिश का देवता माना जाता है। देवता से किसान बागवान फसलों की रखवाली के लिए मौसम साफ करने को लेकर गूर के माध्यम से फरियाद कर रहे है लेकिन मौसम की बेरुखी और देवता के खुश न होने से जहां किसानों बागवानों की परेशानी बढ़ रही है, वही गूर की कुर्सी भी हिचकोले खाने लगी है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः विभाग ने की निशानदेही, 1 महीने के अंदर शुरू होगा फुटपाथ का काम

वर्तमान गूर गुरदेव के घर मे नया मेहमान आया है। जिसकी वजह वे रविवार को देव काज संभालेंगे। मगर जनता देवता की गूर टोली से परते की लगातार मांग उठा रहे हैं। देवता के गूर गुरदेव ने बताया कि जो फैसला जनता लेगी वह उन्हें मान्य होगा।

संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।